बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को किया जागरूक
विमल कुमार तहसील ब्यूरो असोथर फतेहपुर
मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत रविवार को थाना असोथर क्षेत्र के ग्राम प्रेममऊ कटरा व ऐझी मे बहू-बेटी सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी गईं।
थाना प्रभारी रमा शंकर सरोज एवं मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया। साथ ही साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताते हुए किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।
कार्यक्रम में 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा तथा 14567 वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन सहित अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी गई। थाना परिसर में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई, लेकिन किसी ने कोई शिकायत नहीं बताई। साथ ही उत्तर प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान भारत योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखी तथा राष्ट्रीय पोषण मिशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में उपनिरीक्षक सूर्यनाथ, अंकित सिंह, प्रदीप शर्मा, राम आशीष तथा महिला आरक्षी सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।


إرسال تعليق