⚡ ब्रेकिंग News

असोथर पीएचसी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी।

फतेहपुर जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असोथर का बुधवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदय भान सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ. नीरज गुप्ता सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


 जिलाधिकारी ने उपस्थिति रजिस्टर, स्टोर रूम, मरीज कक्ष और शौचालय मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान जागरूकता अभियान के लिए वितरित किए जाने वाले बड़ी संख्या में पत्रक डंप पाए गए, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।



चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि कर्मचारियों को कई बार निर्देश दिए गए थे, लेकिन उनका पालन नहीं हुआ। इस पर सीएमओ ने भी नाराजगी जताते हुए तीन दिन के भीतर साफ-सफाई और 20 दिनों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। 



इसके बाद अधिकारियों ने प्रसव केंद्र, हेल्थ एटीएम, लैब और लेबर रूम का निरीक्षण किया, जहां व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

निरीक्षण की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पीएचसी पहुंचे और डॉक्टरों के समय पर न आने की शिकायत जिलाधिकारी से की। जिलाधिकारी ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया तथा स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार के निर्देश 

विमल कुमार की रिपोर्ट।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...