के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) असोथर में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदयभान सिंह के संयुक्त औचक निरीक्षण के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की निगरानी में लापरवाही, प्रशासनिक नियंत्रण की कमी और अभिलेखों के रखरखाव में गंभीर अनियमितताएं सामने आई।
डॉ. नीरज गुप्ता ।
इन कमियों को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज गुप्ता को तत्काल प्रभाव से हटाकर पीएचसी भिटौरा स्थानांतरित कर दिया गया। साथ ही उन्हें 24 घंटे के भीतर कार्यभार हस्तांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं।
संविदा फार्मासिस्ट बुद्धी लाल गुप्ता ।
निरीक्षण के दौरान मरीजों ने संविदा फार्मासिस्ट बुद्धी लाल गुप्ता के खिलाफ भी कई शिकायतें दर्ज कराईं।
आरोप था कि वे चिकित्सकों के पर्चे से बाहर की दवाइयां लिखते हैं, मरीजों से अभद्र व्यवहार करते हैं और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सुविधा शुल्क की मांग करते हैं।
शिकायतों को गंभीर मानते हुए सीएमओ ने उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि स्वास्थ्य विभाग सरकारी अस्पतालों में लापरवाही, भ्रष्टाचार और मरीजों की शिकायतों पर अब सख्त रुख अपनाए हुए है।
रिपोर्ट विमल कुमार की।






إرسال تعليق