चित्रकूट। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार, 21 जून 2026 को "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" थीम के अंतर्गत राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय चित्रकूट के योग वेलनेस सेंटर लोढवारा/बनकट द्वारा तहसील पार्क में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 205 योगाभ्यासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग और प्राणायाम का अभ्यास किया।
यह कार्यक्रम माननीय दयाशंकर मिश्र "दयालु" (राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार, आयुष विभाग) के मार्गदर्शन, राज्य आयुष विभाग की महानिदेशक श्रीमती चैत्रा वी.जी., आयुर्वेद निदेशक डॉ. नारायण दास, मुख्य विकास अधिकारी श्री देवी प्रसाद पाल (IAS) के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सत्येंद्र पटेल एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
योग प्रशिक्षक आनंद बिहारी शर्मा ने प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के माध्यम से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, मानसिक तनाव कम करने, शारीरिक फिटनेस बनाए रखने तथा स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में उपस्थित पुरुषों एवं महिलाओं ने नियमित योग करने का संकल्प लिया और योग को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने का संदेश दिया। आयुष विभाग के अधिकारियों ने भी लोगों से प्रतिदिन योग अपनाकर निरोग और स्वस्थ जीवन जीने की अपील की।

إرسال تعليق