⚡ ब्रेकिंग News

रामघाट चित्रकूट में गूंजा योग का संदेश, 'Yoga for Healthy Ageing' अभियान के तहत कराया गया योगाभ्यास।

 "Yoga for Healthy Ageing" अभियान के अंतर्गत राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय चित्रकूट के योग वेलनेस सेंटर लोढवारा/बनकट द्वारा रामघाट, चित्रकूट में योग सत्र का आयोजन किया गया।



 यह कार्यक्रम मुख्य विकास अधिकारी श्री देवी प्रसाद पाल (IAS) के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सत्येंद्र पटेल एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।



योग प्रशिक्षक महेश श्रीवास एवं सहायक योग प्रशिक्षक आनंद बिहारी शर्मा ने उपस्थित पुरुषों एवं महिलाओं को सूर्य नमस्कार, विभिन्न योगासन तथा प्राणायाम का नियमित अभ्यास कराया। इस दौरान उन्होंने योग के माध्यम से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, शरीर को स्वस्थ एवं सक्रिय रखने तथा मानसिक तनाव को कम करने के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी दी।



प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है, श्वसन तंत्र मजबूत होता है, एकाग्रता बढ़ती है तथा बढ़ती उम्र में होने वाली अनेक स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव संभव है।

 प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने और प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया और योग को निरोग, स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन का आधार बताते हुए नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया।

रिपोर्ट सुशील शर्मा की ।


Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...