⚡ ब्रेकिंग News

नवरात्रि व ईद-उल-फितर को लेकर बांदा में प्रशासन सतर्क, भारी पुलिस बल के साथ रूट मार्च

 जनपद में आगामी त्यौहार नवरात्रि एवं ईद-उल-फितर को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा, जिलाधिकारी बांदा एवं पुलिस अधीक्षक बांदा के नेतृत्व में शहर क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया गया।



रूट मार्च के दौरान प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।



प्रशासन द्वारा लोगों से कहा गया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और त्यौहारों को आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाएं। पुलिस बल को भी सतर्क रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।



जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है और आवश्यकतानुसार कड़े कदम उठाए जाएंगे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...