संपादक गिरजा शंकर अवस्थी
बांदा में गैस सिलेंडरों की कमी और बढ़ती महंगाई को लेकर समाजवादी महिला सभा ने कड़ा विरोध जताया है। संगठन की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बांदा के माध्यम से भेजा गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले कई दिनों से पूरे देश, विशेषकर उत्तर प्रदेश में रसोई गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत बनी हुई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इस समस्या का सबसे अधिक असर महिलाओं पर पड़ रहा है, जो पहले से ही महंगाई की मार झेल रही हैं।
संगठन ने केंद्र और प्रदेश सरकार के उस बयान को भी कठघरे में खड़ा किया, जिसमें गैस की कोई कमी न होने की बात कही गई है। उनका कहना है कि यह बयान जमीनी हकीकत से परे है और आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करता है।
समाजवादी महिला सभा ने मांग की है कि जल्द से जल्द गैस आपूर्ति को सुचारु किया जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।



إرسال تعليق