उत्तर प्रदेश के मेरठ में फर्जी IAS साहब पकड़े गए है, नाम है राहुल कौशिक, काम है शराब पीकर पूरे मोहल्ले वालों को गालियां देना
IAS की फर्जी नेम प्लेट की वजह से आज तक इनसे उलझने की किसी की हिम्मत नहीं हुई. फिर एक दिन एक दरोगा जी इसी मोहल्ले में रेंट पर रहने आए. ये भाईसाहब उनसे भी लड़ गए
दरोगा जी को इस माचिस की तीली जैसे आदमी पर शक हो गया कि ये साला फर्जी IAS है, दरोगा जी ने थाने लाकर चार लाठियां फटकारी, जिसके बाद IAS साहब रट्टू तोते की तरह सब उगलने लगे
बताया कि मैं दिल्ली में एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी घर पर कुत्ते को नहलाता था, मैं कोई IAS अधिकारी नहीं हूं, इस नेम प्लेट को तो मैंने मोहल्ले में रोला जमाने के लिए लगाई थी
मेरठ पुलिस अब और गहनता से जांच कर रही है कहीं इसने और फर्जीवाड़ा तो नहीं किया है।
अत्री यादव की रिपोर्ट

إرسال تعليق