⚡ ब्रेकिंग News

जल संस्थान कुलपहाड़ में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामकिशन को भावभीनी विदाई।

महोबा। चित्रकूट धाम मंडल जल संस्थान की जिला महोबा इकाई, कुलपहाड़ में मंगलवार (30 जून 2026) को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्री रामकिशन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके लंबे, ईमानदार और समर्पित सेवाकाल को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी।




समारोह में अधिशासी अभियंता प्रशांत कुमार त्रिपाठी तथा जल कल अभियंता दीपक कुमार ने श्री रामकिशन को माल्यार्पण कर एवं श्री रामचरितमानस भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी कर्मचारियों ने उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की।



कार्यक्रम में तुलसीदास, सुभाष सिंह राणा, राम किशोर, अशोक कुमार, यासीन, जितेंद्र यादव, संतोष बाबू, कलीम बाबू और विजय बहादुर सहित अनेक कर्मचारियों ने पुष्पमालाएं पहनाकर श्री रामकिशन का अभिनंदन किया।



इसके अलावा कबरई, खरेला, कुलपहाड़, चरखारी और महोबा से आए आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारियों की उपस्थिति ने समारोह को यादगार बना दिया।


वक्ताओं ने कहा कि श्री रामकिशन ने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ विभाग की सेवा की। उनका कार्य एवं व्यवहार आने वाली पीढ़ी के कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। समारोह के अंत में सभी ने उनके उज्ज्वल, स्वस्थ और सुखद भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी।

सह संपादक सुशील शर्मा की रिपोर्ट।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...