अंतर्राष्ट्रीय भाजपा समर्थक संघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अंकुर शुक्ला जी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी से की शिष्टाचार भेंट।
आज अंतर्राष्ट्रीय भाजपा समर्थक संघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अंकुर शुक्ला जी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी से शिष्टाचार भेंट की।
मुलाकात के दौरान विभिन्न संगठनात्मक विषयों एवं सामाजिक कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। अंतर्राष्ट्रीय भाजपा समर्थक संघ की कार्यप्रणाली, जनहित के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा भविष्य की योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
संघ के अनुसार, इस अवसर पर माननीय श्री अखिलेश यादव जी ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए हर संभव सहयोग करने की बात कही।इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत एवं जनहितकारी बनाने के लिए भी विचार साझा किए गए।
अमित वर्मा की रिपोर्ट।

Post a Comment