⚡ ब्रेकिंग News

फतेहपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने किया पौधारोपण।

 फतेहपुर। जनपद में चल रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ वन महोत्सव अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने प्रभागीय निदेशक जी. डी. मिश्र के साथ कैंप कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने पौधे का सिंचन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।



पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने हरित आवरण बढ़ाने, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और स्वच्छ वातावरण के निर्माण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। साथ ही लोगों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया।

इस अवसर पर कहा गया कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की जिम्मेदारी है। सभी नागरिकों की सहभागिता से ही हरित और प्रदूषणमुक्त वातावरण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनके संरक्षण का भी संकल्प लें, ताकि फतेहपुर को और अधिक हराभरा एवं स्वच्छ बनाया जा सके।

विमल कुमार की रिपोर्ट।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...