सीसीटीवी में कैद हुआ साइकिल चोर, शिकायत के कई दिन बाद भी कार्रवाई का इंतजार।
असोथर (फतेहपुर) कस्बा असोथर में साइकिल चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बावजूद कई दिन बीत जाने पर भी आरोपी तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। पीड़ित व्यापारी ने थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार,* कस्बा असोथर निवासी फल व्यापारी रहीश राइन ने बताया कि 13 जुलाई को उन्होंने अपनी साइकिल दुकान के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर साइकिल गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर उन्होंने थाना असोथर में लिखित प्रार्थना पत्र देकर साइकिल बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पीड़ित के मुताबिक, मस्जिद के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर एक व्यक्ति साइकिल ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। फुटेज में आरोपी का चेहरा पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन उसकी पहचान किए जाने की संभावना है। शिकायत दिए कई दिन बीत जाने के बाद भी मामले में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।
रहीश राइन ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाए तथा चोरी गई साइकिल बरामद कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए।
कस्बा इंचार्ज राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि* पीड़ित के प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विमल कुमार की रिपोर्ट।



Post a Comment