⚡ ब्रेकिंग News

डिबाई में चोरों का आतंक, पुलिस अलर्ट मोड पर

 डिबाई में चोरों का आतंक, पुलिस अलर्ट मोड पर



बुलन्दशहर, डिबाई।


जनपद बुलन्दशहर के कस्बा डिबाई में बीते 7 मई 2026 से चोरों की गतिविधियों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला काजी खेल स्थित सकों वाली मस्जिद क्षेत्र में रात के समय संदिग्ध लोग घरों की रेकी करते देखे गए हैं।




डिबाई में चोरों का आतंक, पुलिस अलर्ट मोड पर

मामले की सूचना मिलते ही डिबाई कोतवाल ने पुलिस कर्मियों को रात्रि गश्त बढ़ाने एवं सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं सब इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह लगातार पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्पर कार्रवाई पर संतोष जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की सराहना की है। पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

बुलन्दशहर से अमित वर्मा की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...