बांदा। जनपद बांदा में 14 मार्च 2026 को दया होटल, रामलीला मैदान के पास नेशनल एंटी करप्शन टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश शुक्ला ने की।
बैठक के दौरान जिला बांदा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें पंडित शिवाकांत शर्मा को जिला अध्यक्ष, पंडित रमाकांत शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, पंडित प्रवीन पांडे को जिला सचिव, पंडित बृजेश मिश्रा एवं विवेक पांडेय को महासचिव तथा रवि करण सिंह गौतम को संगठन सचिव नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय टीम के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिला टीम के सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान किया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में राष्ट्रीय महासचिव जे.एन. मिश्रा, राष्ट्रीय विधि सचिव सीताराम विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।



Post a Comment