⚡ ब्रेकिंग News

मऊ :-दोहरीघाट के विक्रम_डोंम की आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर थाने में पीट-पीट कर बेरहमी से की हत्या पर दोहरीघाट की सड़कों पर उतरा जनसैलाब

 मऊ :-दोहरीघाट के विक्रम_डोंम की आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर थाने में पीट-पीट कर बेरहमी से की हत्या पर दोहरीघाट की सड़कों पर उतरा जनसैलाब




जीयनपुर थाने के पुलिस कस्टडी में दोहरीघाट के एक युवक की मौत के बाद दोहरीघाट की स्थानीय जनता में भारी आक्रोश है। परिजनों के अनुसार, युवक विक्रम जो कि मऊ जिले के दोहरीघाट कस्बे का निवासी था उसपर एक पुराना मुकदमा चल रहा था और वह पिछली 4-5 तारीखों से कोर्ट नहीं पहुंच पाया था, जिसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई थी। परिवार का सीधा आरोप है कि थाने में पुलिसकर्मियों ने विक्रम की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना की खबर फैलते ही ग्रामीण और परिजन आक्रोशित होकर सड़कों पर उतर आए हैं और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की मांग कर रहे हैं। मौके पर तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन मामले को शांत कराने में जुटा है।



जनपद मऊ से ब्यूरोचिफ धीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...