वन महोत्सव 2026 (पौधारोपण जन - अभियान) के तहत मण्डल आयुक्त महोदय ने किया पौधारोपण।
आगरा. 02.07.2026. पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और लोगों में प्रकृति के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य के साथ वन महोत्सव सप्ताह 2026 के अन्तर्गत 1 से 7 जुलाई तक पौधारोपण जन - अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत सामाजिक वानिकी वन प्रभाग आगरा द्वारा आयुक्त कार्यालय, आगरा मण्डल में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मण्डल आयुक्त श्री नगेंद्र प्रताप जी द्वारा कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया।
अपर आयुक्त (प्रशासन) श्री राजेश कुमार जी ने भी पौधारोपण किया। इस अवसर पर मण्डल आयुक्त महोदय ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया और फलदार पौधों का वितरण करते हुए उन्हें अपने घर के आस-पास ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया।
राजीव कुमार सिकरवार की रिपोर्ट।



Post a Comment