⚡ ब्रेकिंग News

विद्यालय में 169 छात्रों के सापेक्ष 09 अध्यापक तैनात हैं।

मुख्य विकास अधिकारी आगरा द्वारा आज दिनांक 04.07.2026 को विकास खण्ड एत्मादपुर में स्थित पी० एम० श्री विद्यालय मुखबार एवं पी०एम० श्री विद्यालय खेड़ी अड़ु का औचक निरीक्षण किया गया।



पी०एम० श्री कम्पोजिट विद्यालय मुखबार में कुल पंजीकृत छात्र 169 के सापेक्ष निरीक्षण कं समय कुल 105 छात्र उपस्थित मिले। 

विद्यालय में 169 छात्रों के सापेक्ष 09 अध्यापक तैनात हैं।

निरीक्षण के समय श्रीमती शालिनी पचौरी एवं श्रीमती दीपमाला शिक्षामित्र अवकाश पर पाई गई।

उक्त के अतिरिक्त श्री सोमवीर सिंह सहायक अध्यापक अनुपस्थित पाए गये। प्रधानाध्यपक द्वारा अवगत कराया कि श्री सोमवीर सिंह विद्यालय में मई, 2018 से अनुपस्थित तथा वर्तमान में उनकी सेवा समाप्ति की कार्यवाही प्रचलन में है। 

विद्यालय परिसर एवं शौचालयों साफ सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई। इस सम्बन्ध में ग्राम पंचायत सचिव एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत को विद्यालय परिसर एवं शौचालयों की निरन्तर सफाई कराने के निर्देश दिए गये।

विद्यालय के बन्द पड़े आर०ओ को ठीक कराकर छात्रों की पेयजल की व्यवस्था ठीक करने निर्देश दिए गए ।


 इसी प्रकार पी० एम० श्री विद्यालय खेड़ी अड़ु के निरीक्षण पेयजल व्यवस्था एवं साफ सफाई व्यवस्था को ठीक करने के निर्देश दिए गए । 

दोनो विद्यालयों में पी०एम० श्री विद्यालय के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि को मदवार नियमानुसार व्यय करने एवं क्रय किये गये सामान की एन्ट्री स्टॉक रजिस्टर में दर्ज करते हुए परिपालन के साथ अवगत कराने के निर्देश दिए गए ।

आगरा से राजीव कुमार सिकरवार की रिपोर्ट।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...