⚡ ब्रेकिंग News

जनपद में 15 से 21 जून तक योग सप्ताह का होगा आयोजन, 21 जून को मनाया जाएगा 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।

 जनपद में 15 से 21 जून तक योग सप्ताह का होगा आयोजन, 21 जून को मनाया जाएगा 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस। 



जिलाधिकारी महोदय ने सभी विभागों को दिए निर्देश, कार्यालयों में प्रतिदिन होगा ‘वाई-ब्रेक योग’; योग कार्यक्रमों की फोटो अपलोड करना होगा अनिवार्य


आगरा.10.06.2026/आगामी 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए जनपद आगरा में 15 जून से 21 जून 2026 तक योग सप्ताह मनाया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल जी द्वारा सभी विभागाध्यक्षों एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि आयुष मंत्रालय एवं शासन के निर्देशों के क्रम में 14 जून 2026 को प्रातः 6:15 बजे से 7:35 बजे तक आयुष मंत्रालय के यूट्यूब प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन योग सत्र आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में अधिकतम संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतिभागियों को टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर पंजीकरण कराना होगा, जिसके उपरांत उन्हें सत्र का लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 की थीम “Yoga for Healthy Ageing” निर्धारित की गई है। इसी क्रम में सभी कार्यालयों में प्रतिदिन कार्य प्रारंभ होने से पूर्व 5 से 7 मिनट का ‘वाई-ब्रेक योग (Y-Break Yoga)’ कराया जाएगा। संबंधित वीडियो जिला प्रशासन द्वारा साझा किए जाएंगे, जिनका अवलोकन कर नियमित योग गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

जिलाधिकारी महोदय ने निर्देश दिए हैं कि योग सप्ताह के दौरान आयोजित सभी कार्यक्रमों, योगाभ्यास एवं जन-जागरूकता गतिविधियों की फोटोग्राफ एवं विवरण kavach.upayush.in पोर्टल पर अपलोड किए जाएं, जिससे गतिविधियों का समुचित अभिलेखीकरण हो सके।

योग कार्यक्रमों के संचालन एवं तकनीकी मार्गदर्शन हेतु योग प्रशिक्षक श्री कप्तान सिंह राजपूत (मो. 9719005515) तथा श्री लोकेन्द्र कुमार शर्मा (मो. 9568195217) को नामित किया गया है। किसी भी प्रकार के दिशा-निर्देश अथवा सहयोग के लिए संबंधित प्रशिक्षकों से संपर्क किया जा सकता है।

जिला प्रशासन ने सभी विभागों, शिक्षण संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों तथा नागरिकों से योग सप्ताह एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि स्वस्थ एवं निरोगी समाज के निर्माण के लक्ष्य को साकार किया जा सके।

 रिपोर्ट राजीव कुमार सिंह सिकरवार।


Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...