⚡ ब्रेकिंग News

जिला कारागार बांदा में मुलाकातियों के लिए शीतल पेयजल व बैठने की व्यवस्था की मांग।

 जिला कारागार बांदा में मुलाकातियों के लिए शीतल पेयजल व बैठने की व्यवस्था की मांग



बांदा। जनता दल यूनाइटेड की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल ने मंडलायुक्त चित्रकूट धाम मंडल को ज्ञापन सौंपकर जिला कारागार बांदा के मुलाकात स्थल पर भीषण गर्मी एवं लू को देखते हुए शीतल पेयजल, फ्रिजर/वाटर कूलर, छायादार स्थान एवं बैठने की समुचित व्यवस्था कराए जाने की मांग की।



 उन्होंने कहा कि जिला कारागार बांदा में निरुद्ध बंदियों से मिलने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे एवं दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले परिजन पहुंचते हैं, लेकिन मुलाकात स्थल पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। भीषण गर्मी और तेज लू के बीच लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ता है, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों की तबीयत खराब होने का खतरा लगातार बना रहता है। 



उन्होंने कहा कि मुलाकात स्थल पर न तो शीतल पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था है और न ही बैठने के लिए उचित स्थान उपलब्ध है, जिसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि यह विषय सीधे तौर पर जनहित, मानवता एवं आमजन की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण मामला है, इसलिए प्रशासन को तत्काल इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।


 उन्होंने मांग की कि जिला कारागार बांदा के मुलाकात स्थल पर तत्काल फ्रिजर/वाटर कूलर लगवाए जाएं तथा छायादार बैठने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, ताकि बंदियों से मिलने आने वाले परिवारजनों को इस भीषण गर्मी एवं लू से राहत मिल सके। ज्ञापन की प्रतिलिपि माननीय कारागार मंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को भी प्रेषित की गई है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...