⚡ ब्रेकिंग News

आगरा: नियम पुनरीक्षण समिति की समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश

 Uttar Pradesh Legislative Council की नियम पुनरीक्षण समिति के सभापति Hari Om Pandey की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में जनपद Agra और Firozabad के अधिकारियों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए सभापति हरिओम पांडेय ने कहा कि सरकार की नीतियों और योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाना समिति का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जनप्रतिनिधियों को उनके क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के शिलापट्टों पर उनका नाम सुनिश्चित किया जाए तथा जनप्रतिनिधियों से प्राप्त शिकायती पत्रों का समयबद्ध निस्तारण कर उन्हें इसकी जानकारी भी दी जाए।




बैठक में समिति के सदस्य Rishipal Singh और Vikrant Singh Rishu भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी Arvind Mallappa Bangari तथा अपर पुलिस आयुक्त Ram Badan Singh ने समिति के सदस्यों का पुष्पगुच्छ और मोमेंटो देकर स्वागत किया।

बैठक में पिछले तीन वर्षों में विधान परिषद और विधान सभा के सदस्यों से प्राप्त पत्रों पर विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जनप्रतिनिधियों को उनके पत्रों पर की गई कार्रवाई से समय पर अवगत कराया जाए। साथ ही विकास निधि से होने वाले कार्यों को शासनादेशों के अनुरूप निर्धारित समय सीमा में पूरा करने पर जोर दिया गया।

उद्योग विभाग की समीक्षा में बताया गया कि जनप्रतिनिधियों से प्राप्त छह प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है। सीएम युवा अभियान के तहत तीन हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 2700 आवेदन पूरे किए गए हैं। गृह विभाग की समीक्षा में साइबर क्राइम, महिलाओं और बाल अपराध से जुड़े मामलों की जानकारी दी गई, जिसमें लगभग 500 साइबर क्राइम मामलों में 40 प्रतिशत रिकवरी की बात सामने आई। सभापति ने साइबर अपराध के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और रिकवरी प्रतिशत में वृद्धि करने के निर्देश दिए।




स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सीएमओ को आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने, सरकारी अस्पतालों में एक्स-रे और अन्य जांच मशीनों की व्यवस्था सुचारू रखने तथा मरीजों को बाहर से दवा खरीदने की नौबत न आने देने के निर्देश दिए गए। वहीं एआरटीओ प्रवर्तन को डग्गामार वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया।

इसके अलावा ग्राम्य विकास, लोक निर्माण, चकबंदी, कृषि, शिक्षा सहित कई विभागों की योजनाओं और प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, सीएमओ डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला, एडीए सचिव श्रद्धा शांडिल्य सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

आगरा से रिपोर्ट राजीव कुमार सिकरवार की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...