⚡ ब्रेकिंग News

शहीदों के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि ... शालिनी सिंह पटेल।

 शहीदों के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि ... शालिनी सिंह पटेल

अतर्रा बांदा।ग्राम पंचायत अधरोरी, ब्लॉक महुवा, तहसील अतर्रा में आज जनता दल यूनाइटेड के बैनर तले भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई, जिसमें करीब दो सैकड़ा ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही, कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी राहुल कुशवाहा ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करते हैं 



और शहीदों के आदर्शों को समाज तक पहुंचाने का कार्य करते हैं, कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मंच संचालन कर रहे जेडीयू जिला अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ बांदा हरिराम सिंह ने कहा कि शहीदों का बलिदान हमें राष्ट्रहित में समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है, मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष जेडीयू एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल ने अपने विस्तृत वक्तव्य में कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का जीवन केवल इतिहास नहीं बल्कि आज के भारत के लिए प्रेरणा का जीवंत स्रोत है, 



उन्होंने कहा कि जब-जब देश को नई दिशा की आवश्यकता होगी, तब-तब शहीदों के विचार हमें मार्गदर्शन देंगे, उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राजनीति, समाजसेवा और शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें तथा शहीदों के सपनों का सशक्त और आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लें, विशिष्ट अतिथि जेडीयू जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बांदा पिंकी प्रजापति ने कहा कि शहीदों का बलिदान हमें एकता, समर्पण और सेवा की भावना सिखाता है, जेडीयू नगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अतर्रा ने कहा कि महिलाओं और युवाओं को आगे बढ़कर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए, मुख्य वक्ता नंदकिशोर बुंदेलखंडी ने अपने ओजपूर्ण संबोधन में शहीदों के संघर्ष को विस्तार से बताते हुए युवाओं को जागरूक बनने का संदेश दिया, सुरेश कुशवाहा जिला अध्यक्ष छात्र प्रकोष्ठ बांदा ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया, राजाराम जेडीयू सक्रिय सदस्य, इंजीनियर दिलीप प्रजापति, शिक्षक अवधेश पटेल एवं संजय कुशवाहा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शहीदों के आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया, अंत में सभी उपस्थित लोगों ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के छायाचित्रों पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

संपादक गिरजा शंकर अवस्थी

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...