डिबाई (बुलंदशहर)।
डिबाई कस्बे में पुलिस की सख्त कार्रवाई का असर अब साफ नजर आने लगा है। कस्बा डिबाई में तैनात सब इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह द्वारा लगातार अपराधियों और सत्ता से जुड़े माफियाओं के खिलाफ की जा रही कड़ी कार्रवाई से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।
पुलिस की इस सक्रियता के चलते अब डिबाई क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था में सुधार देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले जहां अपराधियों का दबदबा था, वहीं अब पुलिस की सख्ती से हालात बदलते नजर आ रहे हैं।
कस्बे के नागरिकों ने एसआई विशाल प्रताप सिंह की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कार्रवाई से आम जनता को राहत मिली है और लोग खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
जनता ने उम्मीद जताई है कि इसी तरह पुलिस की सख्ती आगे भी जारी रहेगी, जिससे क्षेत्र में अपराध पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।
✍️ जिला संवाददाता: अमित वर्मा की रिपोर्ट।

Post a Comment