सभापति श्री कुँवर महाराज सिंह, के सभापतित्व में विकास प्राधिकरणों,आवास विकास परिषद, जिला पंचायतों एवं नगर निगमों में व्याप्त अनियमितताओं पर अंकुश लगाने/जांच किये जाने के सम्बन्ध में समिति संबंधित विभागों की करेगी समीक्षा।
17 मार्च को"अंकुश समिति" के मा.सभापति व सदस्यगण मथुरा से पहुंचेंगे आगरा, जनपद आगरा व मैनपुरी के अधिकारियों के साथ होगी समीक्षा बैठक।
आगरा.15.03.2026.उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विकास प्राधिकरणों, आवास विकास परिषद्, जिला पंचायतों एवं नगर निगमों में व्याप्त अनियमितताओं पर अंकुश लगाने/जांच किये जाने के सम्बन्ध में सभापति श्री कुँवर महाराज सिंह, के सभापतित्व में "अंकुश समिति" 18 मार्च को जनपद आगरा व मैनपुरी के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस सभागार में समीक्षा करेगी।
17 मार्च को समिति के सदस्यगण मथुरा से चलकर आगरा पहुंचेंगे।
समिति द्वारा उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद एवं विकास प्राधिकरणों से संबंधित प्रश्नावली आधारित समीक्षा की जाएगी जिसमें विकास प्राधिकरण एवं आवास विकास परिषद द्वारा भूमि अधिकरण के मानकों,तीन वर्षों में हटाये गये अवैध कब्जों की संख्या,
वर्तमान में कुल कितनी भूमि अवैध अतिक्रमण द्वारा अभी भी मुक्त कराने के लिए बाकी है ?अवैध मकानों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही में अपनाये जा रही मानक नीति, आवासीय भवन भूखण्डों को व्यावसायिक भवन भूखण्ड में परिवर्तन के क्या मानक एवं नीति हैं ?कितने वर्ष पूर्व तक बने आवासीय, भवनों को व्यावसायिक केन्द्रों में बदलने का क्या प्रावधान है? इस प्रकार व्यवसायिक भवनों को आवसीय रूप देने का क्या मानक है ? इसके मानचित्र पुनः स्वीकार कराने की क्या प्रकिया है?आवासीय योजनाओं में आवासीय / व्यवसायिक भवन भूखण्ड हेतु क्या अनुपात निश्चित है ?
आवासीय योजनाओं में व्यावसायिक भवनों की ऊंचाई व क्षेत्रफल का कोई आधार निश्चित है। इस प्रकार व्यावसायिक योजनाओं के बीच 'आवासीय भवन निर्माण हेतु कोई नियम है?एक ही भवन में आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक शापिंग काम्प्लैक्स निर्माण, के क्या नियम है? जैसे भवन के ऊपर एवं पीछे आवास है और किनारे व्यावसायिक शापिंग कॉम्प्लेक्स हैं। ऐसे भवनों के क्या मानक हैं? इसे स्वीकृत मानचित्र में परिवर्तन करने के किसके पास अधिकार है? आवासीय भवनों को तोड़कर पूर्णतः व्यावसायिक शॉपिंग काम्प्लैक्स बनाने का क्या प्रावधान है, यदि कोई प्राधिकरण की बिना अनुमति के ऐसा करता है तो प्राधिकरण उसके विरुद्ध 'किन नियमों का पालन करता है ,आवासीय भवनों में परिवर्तित कर व्यावसायिक शॉपिंग काम्प्लैक्स में उसे क्षेत्र के प्राधिकरण से सम्बन्धित अधिकारी का क्या दायित्व है ? उसके रहते यदि ऐसे निर्माण होते रहें तो दायित्व पिछले दो वर्षों में कहां अपनाई गई ?- पार्कों के रख-रखाव के अभाव में अतिक्रमण से कब्जे किये जाते हैं, ऐसे कितने पार्क हैं जो व्यवसायिक एवं आवासीय भवनों में बदल चुके हैं ,आवासीय कालोनियों में अन्धाधुन्ध व्यवसायिक शॉपिंग काम्प्लैक्स, नर्सिंग होम, स्कूल, बनते जा रहे हैं और फिर भी उस पर अंकुश नहीं लगाया गया है।कौन सी कालोनियों है, जिनमें अनधिकृत निर्माण हुआ है?लम्बित भूखण्ड आवंटन हेतु प्रार्थना पत्र की कुल संख्या कितनी है, प्रार्थियों का इसमें कितना धन जमा बकाया है?
नगर निगम से संबंधित समीक्षा में समिति द्वारा नगर निगम द्वारा कुल विद्यालयों का संचालन,क्या इन विद्यालयों में सुरक्षित भवन, पेयजल तथा शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था है एवं विद्यार्थियों के अनुपात में शिक्षकों की नियुक्तियों पूर्ण है ?नगर निगम द्वारा नागरिक स्वास्थ्य संबंधी कौन-कौन योजनायें संचालित है तथा इन योजनाओं का सही प्रकार से संचालन का उत्तदायित्व किन अधिकारियों का है? नगर निगम द्वारा किन-किन क्षेत्रों में चिकित्सालय संचालित किये जा रहे हैं तथा, इनमें चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की आवश्यकतानुसार तैनाती है अथवा नहीं ?नगर निगम द्वारा दवाओं के छिड़काव एवं स्वस्थ्य वातावरण उपलब्ध कराने के लिये पिछले तीन वर्षों में कौन-कौन से उपकरण क्रय किये गये तथा उनका उपयोग सुचारू रूप से हो रहा है अथवा नहीं ? नगर निगम के पास कुल कितने वाहन है तथा उनमें से कौन-कौन से वाहन को किस-किस उपयोग में लाया जा रहा है, इनमें से कौन-कौन से वाहन खराब हैं तथा अन्य कारणों से उपयोग में नहीं लाये जा रहे हैं तथा कितने प्राइवेट वाहनों को अनुबंधित करके उपयोग में लाया जा रहा है ?. नगर निगम द्वारा जिन क्षेत्रों में भवन-कर वसूली की जा रही है, उन क्षेत्रों में नागरिकों को नागरिक सुविधायें उपलब्ध करा दी गयी हैं ?
नगर निगम में पिछले 5 वर्षों से विकास प्राधिकरण द्वारा किन-किन कालोनियों को हस्तान्तरित किया गया ? क्या हस्तान्तरण के समय उक्त सभी कालोनियों में सभी नागरिकों को मूल सुविधायें उपलब्ध थी तथा वर्तमान में उक्त कालोनियों में सभी मूल सुविधायें उपलब्ध हैं ?
नगर निगम द्वारा किन-किन पार्कों का अनुरक्षण/संरक्षण किया जा रहा है, जिन पार्कों द्वारा नगर निगम को आय हो रही है, उन पार्कों मे माली आदि की सुचारू रूप से व्यवस्था है. साथ ही साथ जिन पार्कों से नगर निगम को आय नहीं हो रही है उसमें माली आदि की क्या व्यवस्था है ? पानी की निकासी/सीवर की निकासी की सुचारू रूप से व्यवस्था,पार्को आदि का सही चयन. स्कूल/चिकित्सालय / सामुदायिक केन्द्रं / व्यवसायिक केन्द्रों का बनाया जाना ।कालोनियों में पर्यावरण की दृष्टि से उचित मात्रा में वृक्षों का लगाना, उपयोगी तथा उनके रख-रखाव को अनुबन्ध में सम्मिलित करना, शहरी क्षेत्र से संचालित नर्सिंग होम से निकलने वाले कचरे से कोई बीमारी पब्लिक में प्रदूषण न फैले, इसकी नगर निगम द्वारा कोई प्रभावी कार्यवाही की गयी है साथ ही साथ कीन-कौन से नर्सिंग होम, नगर निगम के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं ? उनके खिलाफ क्या कार्यवाही की गयी है ?
नगर निगम के निवासियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु क्या व्यवस्था सुत्तिश्चित की गयी है ?नगर निगम के किन-किन क्षेत्रों पार्को में अवैध निर्माण बनाकर लोग व्यवसायिक रूप में प्रयोग कर रहें हैं? यह अवैध निर्माण किन-किन अधिशाषी अधीक्षण अभियन्ताओं के क्षेत्र में आते हैं, इसके लिये कौन-कौन अधिकारी उत्तरदायी हैं ?
पंचायती राज विभाग से संबंधित समीक्षा में प्रश्नगत जिला पंचायतों के पास कुल कितनी खाली भूमि है तथा यह किन-किन क्षेत्रों में है?उल्लिखित खाली भूमि के कितने भू भागं पर अवैध कब्जा है तथा कितने भू भाग पर जिला पंचायतों द्वारा कोई निर्माण कराया गया है तथा कराये गये निर्माण कार्य की प्रकृति क्या है ?प्रश्नगत जिला पंचायतों में कुल कितने वाहन हैं?कितने वाहन अन्य विभागों के अधिकारियों के प्रयोग में लाये जा रहे हैं तथा उनका व्यय किस विभाग द्वारा किया जा रहा है ?
-जिला पंचायतों द्वारा अपने जनपदों के विभागीय अधिकारियों के अतिरिक्त अन्य विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रयोग किये गये वाहनों, टेलीफोन्स एवं अन्य सुविधाओं पर जिला पंचायतों द्वारा किये जा रहे व्यय का विवरण।
प्रश्नगत जनपदों, की जिला पंचायतो के अधिकारियों द्वारा निजी यात्रा में उक्त वाहनों के प्रयोग करने पर हुए मासिक व्यय का विवरण ।..
जिला पंचायतों के अन्तर्गत कच्ची सड़कों, पक्की सड़कों, अस्पताल व सामुदायिक केन्द्र जिनका संचालन जिला पंचायतों द्वारा किया जा रहा है, का विवरण । ग्राम पंचायतों द्वारा उनके क्षेत्रों में चलाये जा रहे हाट बाजार, आदि का विवरण, जिन मछली पालन/ तालाब के पट्टों को ग्राम पंचायत जिला पंचायत द्वारा दिये जाने की व्यवस्था है, का विवरण ।जिला पंचायतों द्वारा संचालित किये जा रहे विद्यालय, आदि की समीक्षा की जाएगी।
Post a Comment