⚡ ब्रेकिंग News

आपूर्ति बहाल करने और ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम।

 आपूर्ति बहाल करने और ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम।



बांदा। जनपद के महुवा गांव में बिजली ट्रांसफार्मर फुंक जाने से पूरा गांव भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट से जूझ रहा है। कई दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।



ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित विभाग को कई बार सूचना देने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, जिससे लोगों का आक्रोश बढ़ता गया। रविवार को तापमान बढ़ने और समस्या का समाधान न होने पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित होकर सड़क पर उतर आए और चक्का जाम कर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि फुंके हुए ट्रांसफार्मर को तत्काल बदला जाए तथा गांव की विद्युत आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और प्रशासन से समस्या के त्वरित समाधान की मांग की।

रिपोर्ट गिरजा शंकर अवस्थी।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...