⚡ ब्रेकिंग News

गिरजा शंकर अवस्थी बने नैतिक पार्टी युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव।

गिरजा शंकर अवस्थी बने नैतिक पार्टी युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव।





बांदा। गिरजा शंकर अवस्थी को नैतिक पार्टी के युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा संगठन विस्तार के तहत यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है।




पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि गिरजा शंकर अवस्थी के सामाजिक अनुभव, सक्रिय कार्यशैली एवं संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को प्रदेश स्तर पर मजबूती मिलेगी। साथ ही युवाओं को संगठन की विचारधारा से जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

नियुक्ति के बाद गिरजा शंकर अवस्थी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने तथा समाजहित में कार्य करने को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

सह संपादक सुशील शर्मा की रिपोर्ट।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...