⚡ ब्रेकिंग News

बांदा जनपद के बेंदा थाना क्षेत्र निवासी महिला अलका सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई ।

 बांदा जनपद के बेंदा थाना क्षेत्र निवासी महिला अलका सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। 

   संपादक गिरजा शंकर अवस्थी।



महिला ने शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी को गांव के कुछ दबंग लोगों द्वारा लगातार धमकाया जा रहा है, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक आरोपियों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई।



पीड़िता का कहना है कि मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ राजनीतिक दबाव के कारण कार्रवाई प्रभावित हो रही है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों के खिलाफ अब तक चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल नहीं की गई, जिससे परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

महिला ने यह भी बताया कि परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इसके चलते पूरा परिवार दहशत में जीवन यापन करने को मजबूर है। 

पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजने तथा निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

साथ ही महिला ने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो परिवार कोई बड़ा कदम उठाने को मजबूर होगा।

 मामले को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है और लोग प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे ।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...