⚡ ब्रेकिंग News

पुलिस अधीक्षक बांदा एवं जिला अधिकारी अमित आसेरी के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कराया गया।

 आज प्रातः बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तहसील बांदा सदर क्षेत्र अंतर्गत ट्रक एवं स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर से हुई सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पुलिस अधीक्षक बांदा एवं जिला अधिकारी अमित आसेरी के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कराया गया। दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराने हेतु एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भेजा गया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।



घटनास्थल पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया तथा सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन सामान्य कराया गया। 




संबंधित विभागों के अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने, चेतावनी संकेतक लगाने, रात्रि प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुधारात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।



प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, तेज गति से वाहन न चलाएं तथा सावधानीपूर्वक यात्रा करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...