⚡ ब्रेकिंग News

फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले दो इनामिया आरोपी गिरफ्तार।

बांदा | 15 मार्च 2026
थाना मटौंध पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले दो इनामिया आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के खुटला निवासी देबिया ने 12 फरवरी को थाना मटौंध में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 6 अगस्त 2025 को कूटरचित दस्तावेजों और फर्जी आधार कार्ड का प्रयोग कर लगभग 34 बीघा जमीन की फर्जी रजिस्ट्री बिजली खेड़ा निवासी आजम खान के नाम कर दी गई।
मामले की जांच के बाद मटौंध पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों केदार और दिलीप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...