⚡ ब्रेकिंग News

आगरा में सिपाही पर गंभीर आरोप, फैशन डिजाइनर ने किया सुसाइड

आगरा के ताजगंज थाने में तैनात सिपाही जेबी गौतम पर कासगंज की एक फैशन डिजाइनर को प्रेम जाल में फंसाने का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि सिपाही ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ करीब चार साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहा।
आरोप है कि इस दौरान वह युवती से पैसे भी लेता रहा और कई बार उसके साथ मारपीट भी की। जब युवती ने शिकायत की तो कथित तौर पर उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया।
बताया जाता है कि युवती ने अपनी शिकायत लेकर डीसीपी सिटी Syed Ali Abbas के पास भी पहुंची, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला।
न्याय न मिलने से परेशान युवती ने करीब 4 मिनट का वीडियो बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी सिपाही जेबी गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि अगर समय रहते शिकायत पर कार्रवाई हो जाती, तो शायद एक युवती की जान बचाई जा सकती थी।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...