⚡ ब्रेकिंग News

कानपुर: बादशाहीनाका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर चोर गैंग का खुलासा, 3 गिरफ्तार

 कानपुर में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बादशाहीनाका पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर गैंग का खुलासा किया है।



जानकारी के अनुसार, यह गैंग बैटरी रिक्शा में बैठकर महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। आरोपी बेहद चालाकी से महिलाओं के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर देते थे।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग से जुड़ी दो महिलाओं और एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

गिरफ्तार आरोपी जूही थाना क्षेत्र के परम पुरवा इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण और 49,570 रुपए नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

👉 लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़े रहें — (भारत सूत्र लाइव न्यूज़ के साथ)

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...